Barabanki temple stempade on third sawan somvar: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के बाद लगातार दूसरे दिन आज उत्तरप्रदेश में बाराबंकी के अवसनेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ के हालात बने। सावन के तीसरे सोमवार के चलते मंदिर में भारी भीड़ के बीच बिजली का तार गिरने से शेड में करंट उतर आया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान
बाराबंकी में बिजली का करंट लगने से हुई दुर्घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर घायलों का समुचित इलाज जारी है।
क्या कहते हैं जिलाधिकारी?
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अवसनेश्वर महादेव मंदिर का पूरा मामला बताया जा रहा है। जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी ने बताया बंदरों के उत्पात के चलते टीन शेड पर तार टूट कर गिरा, जिससे करंट उतरा फिर भगदड़ जैसे हालात बने। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दर्शन सुचारू रूप से जारी है।
हादसे में मुबारकपुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत व एक अन्य श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज CHC में इलाज के दौरान मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 घायलों को लाया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिजली का करंट, मानसून की बारिश और 2 किमी. की चढ़ाई, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में ऐसे मची भगदड़?
26 श्रद्धालुओं का इलाज जारी
हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 26 श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा, “सावन के सोमवार को श्रद्धालु औसानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। बिजली का तार टूटकर शेड पर गिर गया। करंट लगने से करीब 19 लोग घायल हो गए। घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 2 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है”
यह भी पढ़ें: क्या ऐसे भी आती है मौत? डंडे से छुआ तार..महज 22 सेकेंड में तोड़ दिया दम, डरा देगा ये VIDEO
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
5 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines