Barabanki Building Collapse : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है। मकान में दबे 12 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि मलबे में अभी भी 3 से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है।
ये हादास बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे के करीब मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
जिस समय ये हादसा हुआ सभी लोग सो रहे थे। धमाके जैसी तेज आवाज से आपसपास के लोगों की नींद खुली। लोग जैसे ही बाहर आकर देखा तो हाशिम का पूरा मकान गिर चुका था।
लोगों ने तत्काल डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड के अफसर मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत बचाव कार्य में तेजी के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि यह मकान अभी कुछ साल पहले ही बनी थी और अच्छे कंडीशन में थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरा तीन मंजिला मकान कैसे गिरा।
फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में अभी तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
12 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
13 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
18 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
18 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines