Banke Bihari Temple Land Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थिति विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की जमीन में अधिकारियों ने बड़ा खेल कर लिया। साल 2004 में मंदिर की जमीन को कब्रिस्तान के रूप में दस्तावेजों में दर्ज कर दिया गया। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के छाता उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जमीन को वापस राजस्व रिकॉर्ड में बांके बिहारी महाराज के नाम से दर्ज करने का आदेश दिया है।
2004 में भोला खान पठान ने किया था खेल
जानकारी के मुताबिक, श्री बिहारी जी सेवा ट्रस्ट की ओर से दायर रिट याचिका को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने उन सभी आदेशों को रद्द कर दिया है, जिनमें मंदिर बांके बिहारी महाराज की भूमि को कब्रिस्तान के नाम पर बदला गया था। याचिकाकर्ता के अनुसार, भोला खान पठान नाम के एक शख्स ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके 2004 में बाके बिहारी मंदिर की जमीन को कब्रिस्तान के रूप में पंजीकृत करा लिया था।
नाम हटाया लेकिन मालिक नहीं बदला
जब मंदिर पक्ष की ओर से आपत्तियां उठाई गई तो कब्रिस्तान के रूप में भूमि की एंट्री को हटा दिया गया, लेकिन मंदिर को जमीन के मालिक के रूप में नहीं दिखाया गया। राजस्व अभिलेखों की बात करें तो विवादित भूमि प्लॉट नं. 1081, मथुरा जिले की छाता तहसील के शाहपुर गांव में स्थित है।
पहले भी दाखिल हुई थी याचिका
बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त 2023 को कोर्ट ने एक याचिका में छाता तहसीलदार की व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में एक समय में कब्रिस्तान की भूमि के रूप में दर्ज थी, लेकिन आज तक मंदिर को जमीन का मालिक नहीं दिखाया गया है।
11 अगस्त के उसी आदेश में कोर्ट ने तहसीलदार से प्लॉट नंबर 1081 पर उपलब्ध प्रविष्टियों (दस्तावेजों) को बदलने के लिए समय-समय पर राजस्व अधिकारियों की ओर से की गई कार्यवाही की व्याख्या करने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines