Live Updates
बहराइच हिंसा मामले में 30 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, महाराजगंज इलाके में अशांति फैलाने वाले 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बहराइच हिंसा पर क्या बोले डिप्टी सीएम?
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं।
उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 14, 2024
ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रही हिंसा!
बहराइच में पुलिस प्रशासन अभी भी लाचार बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में हिंसा और बवाल फैल रहा है। कई गांवों में पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले उपद्रवियों ने घर, मकान, दुकान और गाड़ियों में आग लगा दी। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है, लेकिन हालात अभी काबू में नहीं हैं।
हिंसा की आग में जलकर राख हुआ बहराइच का यह गांव
इस हिंसा से सबसे ज्यादा बहराइच का सधुवापुर गांव प्रभावित हुआ है। उपद्रवियों ने पूरे गांव को जला दिया। ग्रामीणों के घर मकान, दुकान, ट्रैक्टर, बाइक आदि को आग के हवाले कर दिया गया है। भीड़ ने जब गांव पर हमला किया तो ग्रामीण अपना घर छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकल गए तब जाकर उन लोगों की जान बची, लेकिन संपत्ति का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। डीएम मोनिका रानी गर्ग मौके पर पहुंचीं, लेकिन पीड़ितों से बिना मिले निकल गईं।
CM योगी सख्त, स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पहुंचे बड़े अधिकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून व्यवस्था और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बहराइच भेजा। इस वक्त घटनास्थल पर आईजी रेंज, कमिश्नर, डीएम, एसपी और कई सीओ मौजूद हैं।
बहराइच में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : CM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए निर्देशित किया है।
परिवार ने मृतक रामगोपाल का किया अंतिम संस्कार
बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और विधायक के समझाने के बाद परिवार ने रामगोपाल का अंतिम संस्कार किया। रविवार की रात को हुए हंगामे में रामगोपाल की मौत हो हो गई थी।
पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया
बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल रही थी। जानकारी के अनुसार इस दौरान यात्रा पर समुदाय विशेष ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र को गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में रामगोपाल की मौत हो गई। घटना में राजन, सुधाकर, दिव्यांग सत्यवान और अखिलेश वाजपेयी समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। कई जगहों पर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
सीएम योगी ने खुद संभाली कमान
बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए घटनाक्रम की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल ली। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी।
जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद
यूपी के बहराइच में भड़की हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Bahraich Violence Update : यूपी के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार की रात को हुए बवाल ने हिंसक रूप ले लिया। महाराजगंज में उपद्रवियों की भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। एक युवक की गोली से लगने से हुई मौत के बाद यह हिंसा भड़की। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल व्याप्त है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines