Azam Khan forced to sleep on floor in rampur jail: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में आजम खान जमीन पर सोने के लिए मजबूर हैं. अदालत द्वारा ए‑क्लास कैदी घोषित किए जाने के बावजूद आज़म खान को जेल मैनुअल में दर्ज बुनियादी सहूलियतें जैसे बेड या तख्त, स्टूल, कुर्सी, लैम्प और अलग टॉयलेट नहीं दी जा रहीं. यह आरोप रामपुर की सीट से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और आजम खान के बेहद करीबी आसिम राजा ने प्रेसवार्ता के दौरान लगाए और जेल में आजम खान के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर नाराजगी और चिंता जताई. आसिम राजा ने भाभी की मौत पर भी आजम खान को पैरोल न दिए जाने के प्रशासन के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय बताया. वह कहते हैं कि जब देश में हत्यारों, सजायाफ्ता अपराधियों और बलात्कारियों तक को पैरोल मिल सकता है, तो एक वरिष्ठ सियासी शख्सियत आज़म खान को यह अधिकार न देना अन्याय है.
यह भी पढ़ें: जेल में बंद आजम खान और अब्दुल्ला को लेकर बड़ी खबर, शिफ्ट करने से पहले कोर्ट की लेनी होगी अनुमति
जेल में आजम खान की जिंदगी से खिलवाड़
आसिम राजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत द्वारा ए‑क्लास कैदी घोषित किए जाने के बावजूद आज़म खान को जेल मैनुअल में दर्ज बुनियादी सहूलतें जैसे बेड या तख्त, स्टूल, कुर्सी, लैम्प और अलग टॉयलेट नहीं दिए जा रहे, जबकि सर्दी में 6–7 डिग्री तापमान पर उन्हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है, 78 वर्ष की उम्र, फेफड़ों के इंफेक्शन और लगातार खांसी के बावजूद इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय और उनकी ज़िंदगी से खिलवाड़ है, रामपुर की पूरी जनता, बाहर के लोग और देश भर के कई लोग इस फैसले की निंदा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हम तमंचे बेचने वाले नही हैं…’, हेट स्पीच केस में बरी होते ही बोले आजम खान, MP MLA कोर्ट का बड़ा फैसला
आज़म खान को जेल में कुछ हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार
आसिम राजा ने कहा कि अगर आजम खान को जेल में कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी. आसिम राजा ने डीएम और जेल प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जब जेल मैनुअल खुद इन सुविधाओं का प्रावधान करता है तो उन्हें लागू क्यों नहीं किया जा रहा, और अगर सरकार के पास बजट नहीं है तो वह खुद इन चीजों की व्यवस्था करने को तैयार हैं,बशर्ते उन्हें अनुमति दी जाए, अंत में वह अपील करते हैं कि इतनी बड़ी सियासी शख्सियत के साथ इंसानियत के नाते भी बेहतर बर्ताव होना चाहिए और उनकी ज़िंदगी से खेलना बंद किया जाए, गौरतलब है कि आजम खान अभी बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रामपुर की जिला जेल में सात साल की सजा काट रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मानहानि के मामले में आज़म ख़ान पर बड़ा फैसला, लखनऊ MP MLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री को किया बरी
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
10 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
10 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
12 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
13 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
14 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines