Artist will gather from many countries in Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का कार्य जितनी तेजी के साथ चल रहा है, उतनी ही तेजी से देशभर के राम भक्तों को आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले राम नगरी अयोध्या में होने वाले 7वें दीपोत्सव को हमेशा से और अधिक भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। गौर करने वाले बात ये है कि इस दीपोत्सव में अलौकिक भव्यता के साथ-साथ 22 जनवरी 2024 को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की झलक भी देखने को मिलेगी और इसी के सहारे अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम इस बार बेहद खास रहने वाला है।
दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे श्रीलंका, नेपाल समेत कई देशों के कलाकार
राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम बेहद खास रहने वाला है। इस साल के दीपोत्सव को और अधिक भव्य और दिव्य रुप देने के लिए कार्यक्रम से जुड़े लोगों की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है और तेजी के साथ इसे अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि अयोध्या में इस साल होने वाले दीपोत्सव में न सिर्फ भारत के बल्कि विश्व के कई अन्य देशों के कलाकार भी हिस्सा लेने वाले है। दीपोत्सव में हिस्सा लेने वाले देशों में प्रमुख रूप से श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर और रूस से आकर प्रमुख दल रामलीला और रामकथा की प्रस्तुति देंगे। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में देश-विदेश के तकरीबन 2500 कलाकारों के समागम के जरिए दीपोत्सव के कार्यक्रम को और अधिक दिव्यता प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।
देश के कई राज्य दीपोत्सव में पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
भारत के अलावा अन्य देशों के शामिल होने के साथ-साथ देश के भी कई राज्य इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले हैं। अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ- साथ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, उड़ीसा, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, तेलंगाना, केरल, चंडीगढ़ और दिल्ली के दल हिस्सा लेंगे। इन राज्यों से आने वाले दल दीपोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि दीपोत्सव के बीच होने वाले इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ 51 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है।
6 बड़े मंचों पर होगा देश-दुनिया की रामलीलाओं का मंचन
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान मनाए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई एक दो नहीं बल्कि 6 बड़े मंचों को सजाया जा रहा है, जिनपर देश-दुनिया की अलग-अलग रामलीलाओं का मंचन भी किया जाएगा। इस दीपोत्सव कार्यक्रम के चलते इस बार अयोध्या शहर की हर एक गली, हर चौराहा, हर मोहल्ला मिलाकर समूची अयोध्या रोशनी के सरोबर में डूबने के लिए तैयार हो चुकी है।
दीपोत्सव में दिखेगी राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की झलक
7वें दीपोत्सव में अगले साल 22 जनवरी 2024 को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए दीपोत्सव के कार्यक्रम में राम की पैड़ी पर राम मंदिर मॉडल बनाया जाएगा और साथ ही भगवान रामलला की अचल प्रतिमा को भी मॉडल के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, राम की पैड़ी पर कुल 5000 स्क्वायर फीट में भगवान राम के मंदिर का मॉडल को बनाया जाएगा। इसके लिए अयोध्या के अवध विश्व विद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के तकरीबन डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं और अध्यापक राम मंदिर मॉडल के साथ भगवान श्री राम के स्वरूप को आकर देंगे, जिसके एक लाख से अधिक दीपकों के जरिए रोशन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines