Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र के पतवाड़ी गांव में बगैर भूमि अधिग्रहण किए भूखंड आवंटन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों से पता चला है कि अथॉरिटी अधिकारी समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि दो अन्य लोगों पर भी तलवार लटकी हुई है। जल्द ही इन दो अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शासन स्तर से संस्तुति मिलने के बाद की गई है।
हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एक्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव में बगैर भूमि अधिग्रहण किए भूखंड आवंटन के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अथॉरिटी ने अपने पांच अधिकारियों को निलंबित करने की संस्तुति शासन से की थी। सूत्रों से पता चला है कि शनिवार देर शाम इनमें से तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद इस मामले में जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। कोई भी अधिकारी इस मामले में बात करने से बच रहा है।
इनकी भूमिका मिली थी संदिग्ध
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पतवाड़ी गांव में बिना अधिग्रहित भूमि पर एक भूखंड का आवंटन किया गया था। बाद में भूखंड का लीज प्लान तैयार कर लीज डीड भी करा दी गई। भूखंड का कब्जा देने के समय पता चला कि जहां भूखंड आवंटित किया गया है, वह भूमि अथॉरिटी के पास है ही नहीं। इस मामले में अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी आर के देव, यहां नियुक्त रहे एक तहसीलदार, वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया, प्रबंधक कमलेश कुमार चौधरी उर्फ डॉ के डी मणी और लेखपाल श्रीपाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
नोएडा अथॉरिटी में नियुक्त प्रवीण सलोनिया
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पीड़ित किसान द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। हाई कोर्ट ने अथॉरिटी से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर ली। अथॉरिटी की एसीईओ श्री लक्ष्मी वी एस ने बताया कि पांचों अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। सूत्रों के अनुसार इनमें से के डी मणी, प्रवीण सलोनिया व श्रीपाल को निलंबित कर दिया गया है। प्रवीण सलोनिया फिलहाल नोएडा अथॉरिटी में नियुक्त है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines