Yogi Adityanath on Aurangzeb: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस को लेकर एक यात्रा का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस नवंबर में मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इस कार्यक्रम के जरिए उनकी यात्रा और 350 सालों के संपूर्ण इतिहास को ही जीवंत किया जा रहा है।
सीएम ने उस युग को याद करते हुए कहा कि वह कैसा युग रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था। उस दौरान हर जगह से अत्याचार की खबरें सामने आती थीं। औरंगजेब का पहला उद्देश्य सनातन धर्म को मिटाना था। उसको अपने इस्लामीकरण अभियान के दौरान सबसे पहली और बड़ी चुनौती गुरु तेग बहादुर महाराज से मिली थी।
ये भी पढ़ेंः Bareilly: कठपुला पुल वन क्षेत्र के पास मुठभेड़ में 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की शराब बरामद
बता दें कि मार्च में भी महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के औरंरगजेब को लेकर दिए बयान को लेकर काफी सियासत हुई थी। अबू आजमी के बयान को लेकर सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत की सनातन परंपराओं और संस्कृति में विश्वास नहीं रखते हैं, उनके खिलाफ साजिश रचते हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसका महिमामंडन कर रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस प्रकार के बयान मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही दे सकता है।
सीएम ने कहा कि औरंगजेब में आस्था रखने वाले लोगों को पहले अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखना चाहिए इसके बाद उन्हें शाहजहां की तरह बेटे के व्यवहार का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines