Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कसारी मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को दफनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स के कब्रिस्तान के आसपास लगाया गया था। वहीं देर रात अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को भी पुलिस अभिरक्षा में कब्रिस्तान लाया गया। जबकि यहां पहले से अशरफ की पत्नी जैनब और बेटियां मौजूद थीं।
शनिवार देर रात हुई थी अतीक और अशरफ की हत्या
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद तीनों ने मौके पर ही सरेंडर किया था। वहीं रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शवों को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया।
अशरफ की पत्नी और बेटियां रही मौजूद
भारी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ के शवों को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया। यहां अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बेटियां मौजूद थीं। पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि कब्रिस्तान से 300 मीटर का एरिया पुलिस ने सील कर दिया था। यहां चुनिंदा लोगों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी।
बाल सुधार गृह से लाए गए अतीक के बेटे
देर रात बाल सुधार गृह से अतीक के दोनों बेटों को भी लाया गया। इसके बाद रात में ही अशरफ की पत्नी, उसकी बेटी और अतीक के दोनों नाबालिग बेटों की मौजूदगी में दोनों के शवों को दफनाया गया। बता दें कि शनिवार को ही अतीक के बेटे असद का शव भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। कसारी मसारी कब्रिस्तान में ही अतीक की मां और पिता को भी दफनाया गया था।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
16 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
19 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
21 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
22 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines