Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में हत्या की जांच के लिए उनकी बहन आयशा नूरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। आयशा ने कोर्ट से कहा है कि दोनों की हत्या के पीछे राज्य सरकार का हाथ है। साथ ही आयशा ने अतीक के बेटे यानी अपने भतीजे की एनकाउंटर में मौत के मामले को भी संदिग्ध बताया है।
सुप्रीम कोर्ट में की ये मांग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बहन आयशा नूरी ने कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक स्वतंत्र एजेंसी की अध्यक्षता में व्यापक जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
आयशा नूरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यह राज्य सरकार की ओर से कराई गई हत्याएं हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को प्रयागराज में अस्पताल ले जाते समय पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ में आयशा नूरी ने अपने भतीजे असद की मुठभेड़ में हत्या की भी जांच की मांग की है।
सरकार पर लगाए ये आरोप
आयशा नूरी की ओर से अधिवक्ता सोमेश चंद्र झा और अमार्त्य शरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अतीक के गैंग के सदस्यों की हत्या को एक्स्ट्रा जूडिशियल किलिंग करार दिया है। कोर्ट में कहा गया अतीक, अशरफ और असद की हत्या सरकारी एजेंटों ने पूरी योजना के तहत की है।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में ही एक याचिका के आधार पर अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
15 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
16 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
21 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines