Kishori Lal Sharma First Reaction : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी पर सबकी नजरें टिकी थीं। कांग्रेस ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी से भाजपा से छीन ली। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 167196 वोटों के अंतर से हरा दिया। केएल शर्मा ने गांधी परिवार और अमेठी की जनता को जीत का श्रेय दिया। उनकी जीत में सपा का भी योगदान है।
अमेठी से जीत के बाद केएल शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे उस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उन्होंने युवा कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए काम किया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी के विरोध में न तो एक शब्द बोला था और न ही अब आगे बोलेंगे।
यह भी पढ़ें : क्या पूर्वांचल में राजा भैया की वजह से ‘कमल’ मुरझाया? जौनपुर में बाहुबली का नहीं दिखा असर
एलके शर्मा ने गांधी परिवार का जताया आभार
किशोरी लाल शर्मा ने आगे कहा कि यह गांधी परिवार की सीट है। उन्होंने गांधी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भरोसा और जनता का सपोर्ट मिला। जहां तक अमेठी की बात है तो उन्होंने सपनों में भी कभी नहीं सोचा था कि वे एक दिन इस सीट से सांसद बनेंगे।
स्मृति ईरानी पर नहीं करेंगे टिप्पणी : कांग्रेस सांसद
उन्होंने आगे कहा कि वे चार दशक तक इस क्षेत्र में काम कर चुके हैं। वे यहीं रहते हैं और आगे भी यहीं रहेंगे। उनका कार्यालय न सिर्फ अमेठी की जनता के लिए खुला है, बल्कि उनकी जरूरतों में साथ खड़े रहेंगे। वे जो कहते हैं और करते हैं, उनमें कोई अंदर नहीं होगा। केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी पर कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं। ऐसे में उन्होंने न तो चुनाव प्रचार में उनके खिलाफ कोई टिप्पणी की थी और न ही आगे करेंगे।
यह भी पढ़ें : वरुण गांधी के गढ़ में ‘गंगवार’ को झटका, भाजपा की क्या है स्थिति? देखें पीलीभीत के चुनावी नतीजे
जीत में सपा की भी बड़ी भूमिका
केएल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी की महानता है कि उन्होंने रायबरेली के साथ अमेठी की भी कमान संभाली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि जीत में सपा की भी बड़ी भूमिका रही, क्योंकि सपाइयों ने जमकर मेहनत की।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
21 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines