HC on Rape Survivors: उत्तर प्रदेश में 17 साल की रेप पीड़िता का अबॉर्शन कराने की अनुमति के लिए याचिका दायर की गई। जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की पीठ ने कहा कि चिकित्सीय गर्भपात अधिनियम की धारा 3(2) यौन शोषण की पीड़िता को गर्भपात कराने का हक देता है। उसपर बच्चे को जन्म देने के लिए जबरदस्ती करने से परेशानी बढ़ेगी। जानिए HC ने इस मामले में और क्या कुछ कहा?
पीड़िता को ‘हां’ या ‘नहीं’ कहने का हक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि रेप पीड़िता को अपना अबॉर्शन कराने का कानूनी अधिकार है। पीड़िता को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर करने से उसका दुख और ज्यादा बढ़ जाएगा। जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने कहा कि महिला को मातृत्व के लिए ‘हां’ या ‘नहीं’ कहने का पूरा अधिकार है। आपको बता दें कि यह अधिकार गर्भपात अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: निकाह के लिए मुकुल को बना दिया मिहिर अंसारी, दुल्हन-मौलाना समेत 5 पर पुलिस का एक्शन
मानसिक परेशानी से जूझ रही पीड़िता
कोर्ट ने 10 फरवरी को इस मामले पर फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट ने आगे कहा कि पीड़िता को बच्चे की जिम्मेदारी से बांधना ऐसा है जैसा-सम्मान के साथ अपना जीवन जीने के उसके अधिकार से मना करना है। यह याचिका एक नाबालिग लड़की ने दायर की थी, जिसका आरोपी ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर रेप किया था। उसके पिता को जब इसका पता चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मेडिकल कराया गया, जिसमें पता चला कि वह तीन महीने और 15 दिन की गर्भवती थी।
लड़की के वकील ने तर्क दिया कि प्रेग्नेंसी जारी रखने से उसे मानसिक परेशानी हो रही है। साथ ही वह नाबालिग है, जिसकी वजह से वह बच्चे की परवरिश का बोझ नहीं उठाना चाहती है। कोर्ट ने पूरी बात सुनने के बाद कई उदाहरण देते हुए कहा कि पीड़ितों को अपने शरीर के बारे में फैसला लेने का पूरा अधिकार है।
ये भी पढ़ें: ‘वो गंदे फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता है’, सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने खुद को लगाई आग
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines