Aligarh Saas Damad Case Twist: अलीगढ़ में होने वाली सास संग भागे दामाद की चर्चाएं तेज हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कभी ऐसी खबर भी सुनने को मिलेगी। सभी के मन में सवाल है कि आखिर उसे अपने से डबल उम्र की महिला कैसे पसंद आ गई। जबकि सिर्फ 18 साल की लड़की शिवानी से उसकी शादी होने वाली थी। पता चला है कि राहुल ने पहले ही अपने पिता को इस बात का हिंट दे दिया था कि वो कुछ करने वाला है, लेकिन उस समय उन्हें कुछ सही से समझ नहीं आया था। जब राहुल सास अनिता संग फरार हो गया तो उसके परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आइए जान लेते हैं कि उसने अपने परिवार वालों को पहले ही क्या बता दिया था…
राहुल ने पिता से क्या कहा था
अलीगढ़ केस में नया अपडेट आया है कि उसने 6 अप्रैल को अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात की थी। उसने फोन पर जो कहा उसे सुन उसके पिता के होश उड़ गए। राहुल ने कहा कि जब उसकी सास ही नहीं रही तो वो वापस क्यों आएगा। इस बात को सुन पहले तो पिता को कुछ समझ नहीं आया कि सास को क्या हुआ जो वो ऐसा बोल रहा है। उसने इतना बोल फोन काट दिया था।
यह भी पढ़ें: सास दामाद के बाद मामी के प्यार में पार हुईं हदें, भांजा पहले भी दो बार ले भागा
8 अप्रैल को समझ आया पूरा किस्सा
राहुल के पिता को पूरी बात 8 अप्रैल को समझ आई जब राहुल अपनी होने वाली सास संग भाग गया। अनिता अपने साथ बेटी के दहेज के लिए जमा किए गए पैसे और जेवर लेकर अपने प्रेमी और होने वाले दामाद संग फरार हो गई। पुलिस को इस बारे में शिवानी के परिवार वालों ने बताया और शिकायत दर्ज की। अनिता की बेटी और उसके पति का कहना है कि अब वो उनके लिए मर चुकी है। उनका उससे कोई मतलब नहीं है। अनिता के पति जितेंद्र ने तो ये भी कह दिया कि अगर वो उसके सामने आ गई तो शायद वो उसे जान से मार दे।
कहां हैं दोनों भगोड़े
अनिता और राहुल की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। वो दोनों अपनी लोकेशन लगातार बदल रहे हैं। कभी उत्तराखंड तो कभी गुजरात तो कभी पश्चिम बंगाल। इसके पीछे की वजह ये है कि राहुल का ट्रेन के डिब्बों में इस्तेमाल होने वाली चेन का काम है जिस वजह से वो इन शहरों में आता-जाता रहता है। ऐसे में वो वहां के बारे में अच्छे से जानता है। वहीं वो अपना फोन भी बंद करे हुए हैं जिस वजह से पुलिस उनकी सही लोकेशन का पता नहीं लगा पा रही है।
यह भी पढ़ें: एक युवती ने रचाईं 13 शादियां, 13 दूल्हे सारे भूले, 14वें शिकार से पहले पकड़ी ‘लुटेरी’
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines