Danger in Heels: इस बार मानसून ने पहाड़ी राज्यों में भीषण तबाही मचाई है। हजारों करोड़ों के नुकसान के साथ सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन तबाही अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में अलकनंदा नदी पर एक पुल के साथ शख्स बह गया। उधर, हिमाचल में पहाड़ खिसकने (लैंडस्लाइड) से हाईवे पूरा तरह से बंद है।
SDRF की टीम कर रही शख्स की खोज
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने बुधवार को बताया कि अलकनंदा नदी पर बना पुल और उस पर काम कर रहा शख्स नदी के तेज बहाव में बह गया। अधिकारियों ने बताया है कि पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के तहत किया गया था। एसडीआरएफ की टीम शख्स की खोज के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पहाड़ों से भारी मलबा आने के कारण चंदियागढ़-शिमला राजमार्ग (NH-5) अस्थायी रूप से बंद।
हिमाचल पुलिस ने की ये अपील
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सोलन में भूस्खलन के कारण पार्वती घाटी में चक्की मोड़ पर पहाड़ से भारी मलबा आने के कारण चंदियागढ़-शिमला राजमार्ग (एनएच 05) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सोलन पुलिस ने सभी यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग पर जाने की अपील की है। मौके मलबा हटाने का काम जारी है।
हिमाचल में अब तक 190 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, अब तक मानसून में विभिन्न कारणों से 190 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 54 लोगों की जान भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के कारण गई है।
वहीं बारिश के कारण सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से 136 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 34 लोग लापता हैं और 219 लोग घायल हैं। इसके अलावा हिमाचल में हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान भी हो चुका है।
उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
27 mins agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
21 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
22 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines