Akhilesh Yadav questioned pooja pal: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्काषित विधायक़ पूजा पाल की चिट्ठियों ने अखिलेश यादव की चिंता बढ़ा रखी है। निष्कासन के बाद से पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को अब तक दो पत्र लिखे हैं। अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने सवाल उठाया है कि आखिर पूजा पाल से ये चिठ्ठी लिखवा कौन रहा है?
चिट्ठी में पूजा पाल ने क्या लगाया आरोप
चिट्ठी में पूजा पाल ने आरोप लगाया कि माफिया अतीक अहमद ने मेरे पति राजू पाल की हत्या की और सपा सरकार में उस पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। योगी सरकार में अब उनके पति के हत्यारों पर कार्रवाई हुई तो मैने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की तो सपा को क्या परेशानी हुई? क्या एक पिछड़ी जाति से आने वाली महिला को निकालने से अखिलेश का पीडीए मजबूत हुआ।
अखिलेश यादव ने फिर उठाया सवाल
दरअसल पूजा पाल के मामले में अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जो पूजा पाल मुख्यमंत्री से मिलती हो आखिर उन्हें किसी से खतरा कैसे हो सकता है। यही नहीं लगातार पूजा पाल के सपा को चिठ्ठी लिखने पर भी अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर मीडिया के लोग ये पता करके बताएं कि ये चिठ्ठियां पूजा पाल से कौन लिखवा रहा है? अखिलेश यादव ने ये भी कहा कहीं ये चिठ्ठियां कोई डिप्टी सीएम या कोई बंसल तो नहीं लिखवा रहा है।
पूजा पाल ने सदन में की थी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ
दरअसल कुछ दिनों पहले पूजा पाल ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी। पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी अतीक अहमद पर हुई कार्रवाई के लिए योगी की तारीफ की थी। उसके बाद पूजा पाल को सपा से बाहर निकाला गया था। निष्कासन के बाद पूजा पाल ने सपा को दो पत्र लिखकर pda पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: ‘BJP वाले मार देंगे और हम लोग जेल चले जाएंगे’, पूजा पाल के बयान पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
51 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines