Akhilesh Yadav on Bungalow Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा 2017 में यूपी में सरकार बदलने के बाद उन्होंने पिता मुलायम सिंह यादव को सीएम योगी के पास बंगले की बात कहने से मना किया था। इसके बावजूद वे सीएम से मिलने गए और आखिर में वहीं हुआ जो मैंने कहा। सीएम योगी ने घर खाली करने का आदेश दे दिया। उन्होंने ये बातें एक पाॅडकास्ट के दौरान कही।
अखिलेश यादव ने पाॅडकास्ट के दौरान निजी जिदंगी, पढ़ाई, विपक्ष में रहने के दौरान हुए संघर्ष, पिता के साथ हुई अनबन को इंटरव्यू के दौरान बताया। इंटरव्यू के दौरान जीवन के सबसे दुखदायी पल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा सीएम आवास खाली करना सबसे दर्द देने वाला पल रहा। सरकार बदलने के बाद नेताजी ने मुझसे कहा इस बंगले के साथ हमारी बहुत सी यादें जुड़ी हैं। यह बंगला हमारे पास ही रहना चाहिए।
बंगला खाली करने पर अखिलेश ने क्या कहा?
इस पर नेताजी ने कहा कि वे इसको लेकर सीएम से बात करने जाएंगे। वे मेरी बात जरूर रखेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने नेताजी को सीएम के पास जाने से रोका था, लेकिन वे नहीं माने और गए सीएम के पास। सीएम से मिलकर आने के बाद अगले ही दिन सरकार ने बंगला खाली करने का आदेश दे दिया। इसके बाद उन्होंने गंगाजल से शुद्धिकरण की बात भी कही। अखिलेश ने कहा मैं उस आईएएस को कभी नहीं भूलूंगा, जिसने मीडिया वालों को सुबह आठ बजे आवास पर बुलाया और बताया कि मैं क्या-क्या ले गया हूं। इसके बाद मीडिया ये सब चीजें चलवाई गईं।
ये भी पढ़ेंःVideo: ‘तुमको काजू, पिस्ता खूब खिलाए…एक वोट नहीं मिला’, मुस्लिम फरियादी से बोले MLA
वरिष्ठ लोग अब भी मुझे टीपू कहते हैं
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी की सरकार में नेताओं ने सभी से संबंध खत्म कर लिए हैं। जोकि राजनीति के लिहाज से कभी भी ठीक नहीं कहा जा सकता है। युवा राजनेता के सवाल पर उन्होंने कहा मैं अब युवा नहीं हूं। अब उम्र उतनी जितनी बीत चुकी हैं, उतनी मैं जी नहीं पाऊंगा। वहीं टीपू संबोधन पर उन्होंने कहा अब भी गांव में कई वरिष्ठ लोग जो नेताजी के समय के हैं, वे मुझे टीपू कहकर ही संबोधित करते थे।
उन्होंने किस्सा सुनाते हुए कहा अभी कुछ दिनों पहले संसद में हम सांसदों के साथ बैठे थे तभी बीजेपी के एक सांसद ने कहा कि हमने अयोध्या में 1 हजार करोड़ खर्च किए, फिर भी हम चुनाव हार गए, इस पर अखिलेश यादव कहते हैं, मैं वहीं था तो मैंने कहा मैंने यूपी में 15 हजार करोड़ का एक्सप्रेस वे बनाया तब मैं चुनाव हार गया था।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में अब कहां अटका पेंच? अमित शाह की दलीलों पर भी नहीं माने शिंदे
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines