मृतकों में एक महिला और एक पुरुष
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। मृतक महिला नेपाल की रहने वाली सईदा खातुन है। जबकि मृतक पुरुष दरभंगा का रहने वाला 55 साल का मनोज कुमार है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद डीएम और एसएसपी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। खबर अपडेट की जा रही है…---विज्ञापन---