Agra Lucknow Express Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्नाव के कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस हादसे में तीन परिवार पूरी तरह उजड़ गए हैं। दो परिवारों के 4-4 लोग और एक परिवार से मां-बेटी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक परिवार बिहार के शिवहर जिले का हिरोगा निवासी बाबू दास का है। वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले के रहने वाले मो. शफीक का है। दोनों परिवारों के 4-4 सदस्य इस हादसे में हताहत हो गए हैं। वहीं दिल्ली की रहने वाली शबना और उनकी बेटी नगमा की भी इस हादसे में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ेंः 18 लोगों की मौत, उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, टैंकर से टक्कर के बाद बस के हुए दो टुकड़े
छुट्टियां मनाकर लौट रहा था परिवार
हादसा आगरा से करीब 247 किमी. पहले हुआ है। हादसे में स्लीपर बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। शिवहर जिले के हिरोगा निवासी बाबू दास का परिवार इस हादसे में पूरी उजड़ गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाबू दास, उनके बेटे भरत भूषण, राम प्रवेश की मौत हो गई। ये सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। ऐसे में छुट्टियां खत्म होने के बाद परिवार के सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे।
ये भी पढ़ेंः ‘भूकंप आ गया हो…मेरी रूह कांप गई…’ उन्नाव रोड हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों-घायलों की जुबानी
UP Agra Lucknow Expressway Accident: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। आइये जानते हैं हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने क्या कुछ कहा?
दिल्ली के मां-बेटी की भी हुई मौत
वहीं बिहार के मुलहारी जिले की रहने वाला चांदनी का परिवार भी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार चांदनी उनके पति शफीक, बेटा तौफीक और बहू मुन्नी सवार थी। हादसे में चारों की मौत हो गई। वहीं शबाना का परिवार दिल्ली के भजनपुरा में रहता था। हादसे में शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हो गई।
पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नाव हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines