Adipurush Row: फिल्म निर्माता ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ को लेकर जगह-जगह विवाद खड़ा हो रहा है। रामायण को लेकर बनी इस फिल्म के रिलीज होने पर लोगों का आरोप है कि फिल्म में विवादास्पद डायलॉग हैं। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
भाकियू ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म का मजाक है। उन्होंने इसे “देशद्रोही” करार दिया।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से फिल्म की टीम के निदेशक, लेखक और अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
आदिपुरुष निर्माताओं ने बयान जारी किया
बता दें कि रविवार को फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि डयलॉग्स को संशोधित किया जाएगा। निर्माता उन सभी डायलॉग्स पर फिर से विचार कर रहे हैं, जिन पर लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि फिल्म के मूल सार के साथ इनका मिलान कर रहे हैं, जिसके बाद यह अगले कुछ दिनों में फिर से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines