Mahaprasad Seva in Prayagraj Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरशोर से चल रही है, जिसे शासन प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बीच अदाणी ग्रुप और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने इस महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाकुंभ मेले के दौरान महाप्रसाद की सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक दी जाएगी।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस पहल के लिए इस्कॉन को धन्यवाद देने के लिए इस्कॉन गवर्निंग बॉडी कमीशन (GBC) के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी से मुलाकात की। उन्होंने महाप्रसाद सेवा में इस्कॉन के समर्थन पर कहा कि कुंभ सेवा का एक पवित्र स्थान है, जहां हर श्रद्धालु भगवान की सेवा के नाम पर शामिल होता है।
यह भी पढ़ें : विश्व शतरंज चैंपियन से मुलाकात पर बोले गौतम अडानी- नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे डी गुकेश
सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा : गौतम अदाणी
इसे लेकर बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरंभ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संदर्भ में इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी से मिलकर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ। सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।
नि:स्वार्थ भाव से सेवा के लिए आगे आते हैं गौतम अदाणी : गुरु प्रसाद स्वामी
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस के प्रमुख प्रचारकों में से एक गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा कि अदाणी ग्रुप हमेशा से ही कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और समाज सेवा का एक शानदार उदाहरण रहा है। गौतम अदाणी को जो चीज सबसे अलग बनाती है, वह है उनकी विनम्रता। वे बुलाए जाने का कभी इंतजार नहीं करते, बल्कि नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं। हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं। उनका काम हमें समाज को कुछ देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ें : ‘अडानी ग्रुप हर सरकार के साथ काम करने को तैयार’, बोले गौतम अडानी
50 लाख श्रद्धालुओं को मिलेगी महाप्रसाद की सेवा
प्रयागराज के महाकुंभ मेले में 50 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद सेवा दी जाएगी। मेला क्षेत्र के अंदर एवं बाहर दो रसोई में महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। महाप्रसाद महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर वितरित किया जाएगा और इस पहल में 2500 स्वयंसेवक शामिल होंगे। दिव्यांगों, बुजुर्गों और माताओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। साथ ही गीता सार की पांच लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines