Heavy Rain Snowfall In Chamoli Kullu : देश में अजब गजब मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश से तबाही मची है तो कहीं बर्फीली तूफान चल रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी एवं बारिश जमकर तबाही मचा रही है। दोनों राज्यों में इस वक्त कैसा मंजर है? इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।
उत्तराखंड के चमोली में बर्फीली तूफान चल रहा है। इसकी वजह से बद्रीनाथ से 4 किलोमीटर दूर गांव माणा के पास ग्लेशियर अचानक से टूट गया, जिससे 57 मजदूर दब गए। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जिससे 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें : 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी पुरवइया हवाएं, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश
कुल्लू में हो रही भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ और लैंडस्लाइड हुए। अलग-अलग जगहों पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर नीचे गिर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी में कई गाड़ियां बह गईं।
चमोली लैंडस्लाइड पर क्या बोले CM धामी?
चमोली लैंडस्लाइड बचाव अभियान पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग नहीं किया जा सकता है। मजदूरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम और गृह मंत्री के कार्यालय भी उनके संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें : आ गई हीट वेव, चलने लगी लू! कब तक भिगेगा दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत? ओले भी गिरेंगे, देखें IMD का अलर्ट
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines