UP-Bihar Weather Update: देशभर में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में भी दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ राज्य में तेज हवाओं से ठंडक बढ़ने की संभावना है। वहीं, बिहार में भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। जानिए आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी और 1 मार्च के लिए चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया कि इन दो दिनों में प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 28 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश और आसमानी बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है उसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा का नाम शामिल है।
वहीं, जिन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवाएं चलेंगी उसमें हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा का नाम शामिल है।
बिहार में यलो अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने 28 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बिहार के जिन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उसमें कैमूर, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर, औरंगाबाद, रोहतास और बांका का नाम शामिल है। बिहार में आज तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। राज्य में बाकी जगह पर आज मौसम शुष्क ही बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
26 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
21 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines