उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. MBBS की डिग्री पाने की सनक में एक युवक ने न सिर्फ खुद को अपंग बना लिया, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए एक खौफनाक साजिश भी रच डाली, लेकिन कहते हैं ना सच चाहे कितना भी छुपा लो, सामने आ ही जाता है.
जौनपुर पुलिस ने इस अजीबो-गरीब और चौंकाने वाले प्लान का पर्दाफाश कर दिया है. मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव का है.
खलीलपुर के रहने वाले सूरज भास्कर ने पुलिस को सूचना दी कि उसके सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश घुसे, उसकी बेरहमी से पिटाई की, उसे बेहोश कर दिया और इसके बाद उसका एक पैर का पंजा काटकर अपने साथ ले गए. घटना सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
मामले की जांच की कमान संभाली सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने. जब पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू की तो कहानी ने अचानक करवट ले ली. सूरज के मोबाइल फोन की जांच में एक युवती का नंबर मिला. प्रेमिका से पूछताछ होते ही पुलिस का शक और गहरा हो गया.
इसी दौरान पुलिस के हाथ सूरज की एक डायरी लगी, जिसमें उसने कई अहम बातें लिख रखी थीं. डायरी में साफ शब्दों में लिखा था-2026 में मैं MBBS बनकर रहूंगा. पुलिस की जांच में सामने आया कि सूरज मेडिकल की पढ़ाई कर चुका था, लेकिन MBBS में दो बार असफल होने के बाद वह मानसिक तनाव में आ गया था. MBBS में दाखिले के लिए दिव्यांग कोटे का फायदा उठाने की नीयत से सूरज ने एक खौफनाक योजना बनाई. उसने खुद को दिव्यांग साबित करने के लिए खुद ही अपना पैर काट लिया और फिर पूरी घटना को बदमाशों की वारदात दिखाने की कोशिश की. इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए
झूठी कहानी भी गढ़ डाली.
फिलहाल जौनपुर पुलिस की सूझबूझ और सख्त जांच ने इस सनकी और खतरनाक प्लान की पोल खोल दी. अब सवाल ये है कि क्या डिग्री पाने की होड़ इंसान को इस हद तक अंधा कर सकती है कि वह खुद के शरीर का ही दुश्मन बन जाए जैसा सूरज ने किया.
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
23 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines