लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दंपति के अलावा 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे की वजह प्रशासनिक चेतावनी को अनदेखा किए जाने को बताया जा रहा है। पता चला है कि महानगर में स्थित रेलवे कॉलोनी में ऐसे बहुत से मकान हैं, जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है और बावजूद इसके यहां लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान यह भी था। बहरहाल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आलमबाग (लखनऊ) के आनंद नगर इलाके में शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो यहां एक मकान को ढहा देखा। खोजबीन करने पर यहां मलबे में 40 वर्षीय सतीश चंद्र, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी, 13 साल के बेटे हर्षित, 10 साल की बेटी हर्षिता और 5 साल के सबसे छोटे बेटे अंश को दबे पाया। यहां रह रहे सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे के कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद एक्सग्रेशिया के लाभ में सतीश को नौकरी मिल गई, जो यहां परिवार के साथ रह रहे थे। सतीश के भाई अमित भी रेलवे में है।
<
>
एक ओर घटना का पता चलते ही आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और अन्य विभागों की प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के दूसरे परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
एसपी ने बताई हादसे की वजह
हादसे की वजह के बारे में बात करते हुए एसपी गंगवार ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में 200 के करीब परिवार रह रहे हैं। रेलवे की तरफ से इस कॉलोनी के 64 मकानों को कंडम घोषित किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके इनमें लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान की छत गिर जाने के बाद आज एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अब इस संबंध में लखनऊ जिला प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर इलाके में स्थित जर्जर मकानों को खाली करवाकर इन्हें गिराया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines