सीतापुर: लखनऊ से 90 किलोमीटर दूर सीतापुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां सीतापुर के गांव हरगांव में अंतर धार्मिक प्रेम-प्रसंग के चलते एक 55 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। कथित तौर पर पीड़ितों को उनके पड़ोसियों ने लोहे की छड़ों और लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया।
पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय मोहम्मद अब्बास के बेटे शौकत का मोहल्ले में रहने वाली हिंदू लड़की से प्रेम-प्रसंग था। शौकत 2020 में लड़की को ले भागा। पीड़ितों की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और 53 वर्षीय कमरुल निशा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उनका बेटा शौकत अपने बहुसंख्यक समुदाय की पड़ोसी लड़की से प्यार करता था।
शौकत पर लगे थे अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो के आरोप
लड़की के फरार होने के बाद से अब्बास के परिवार और जायसवाल परिवार के बीच दुश्मनी लगातार बढ़ती गई। वहीं नाबालिग लड़की होने की वजह से शौकत को अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो के आरोपों के तहत जेल जाना पड़ा. 23 महीने जेल में बिताए जाने के बाद, शौकत को रिहा किया गया। मृतक दंपत्ति की बेटी यासमीन द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने लड़की के भाई शैलेन्द्र जायसवाल, उसके बहनोई पल्लू जायसवाल और एक पारिवारिक मित्र अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके माता-पिता रामपाल (48) और रमापति (42) अभी फरार बताए हैं।
लड़की ने कोर्ट में स्वीकारा, ‘शौकत के साथ भागने का फैसला मेरी स्वेच्छा से था’
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, लड़की ने कोर्ट में गवाही दी कि, उसने अपनी इच्छा से अपने साथी के साथ घर से भागने का फैसला किया था। नतीजतन, शौकत को बरी कर दिया गया। दोनों समुदायों के बीच विवाद तब चरम पर पहुंच गया जब 26 मई को जायसवाल परिवार ने अपनी लड़की की शादी किसी और लड़के के साथ तय कर दी, लेकिन लड़की 14 अगस्त के दिन एक बार फिर लड़के के साथ फरार हो गई। इसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।
यह दोहरा हत्याकांड 18 और 19 अगस्त की दरमियानी रात को हुआ था, जब लड़की का परिवार कथित तौर पर पिछले शुक्रवार की देर रात शौकत के माता-पिता से मिलने उनके घर गया था। हरगांव के SHO बीपी सिंह का कहना है कि पुलिस को अगले दिन (19 अगस्त) भीषण अपराध के बारे में जानकारी मिली और अब्बास और निशा के शव मिले। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी-जोड़े की सुरक्षा बढ़ा दी है।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines