Greater Noida News: अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों को पार करना और भी आसान व सुरक्षित होगा. आवासीय क्षेत्रों में तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच लोगों को राहत देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तीन स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराने जा रहा है. इन एफओबी के बनने से हजारों निवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी.
कहां बनेंगे एफओबी ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बताया गया है कि ताज एक्सप्रेसवे और 130 मीटर रोड पर कुल तीन एफओबी प्रस्तावित हैं. इसमें सेक्टर-16सी यह एफओबी गौर सिटी-2 सहित आसपास की कई बड़ी सोसायटियों को जोड़ेगा. सेक्टर-4 यहां का एफओबी गौर सिटी-1 के निवासियों के साथ-साथ गौर सिटी मॉल तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करेगा. इसके अलावा इटेहरा चैक (130 मीटर रोड) यह ब्रिज क्रॉसिंग रिपब्लिक और सौंदर्यम सोसायटी के बीच सुगम आवागमन के लिए बनाया जाएगा.
बिजली की लाइनें बन रही हैं बाधा
वर्तमान में निर्माण कार्य में सबसे बड़ी अड़चन बिजली की हाई वोल्टेज लाइनें हैं. इनमें 33 केवी और 11 केवी की लाइनें शामिल हैं, जिन्हें शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस काम पर प्राधिकरण करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा और अगले छह महीने में विद्युत विभाग इस काम को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.
पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण
एफओबी का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा. निर्माण करने वाली एजेंसी को एफओबी पर विज्ञापन लगाने की अनुमति होगी, जिससे वह अपनी लागत निकाल सकेगी.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट अटकी, 15 मिनट तक फंसे रहे 2 लोग
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines