लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में यूपी पुलिस ने लखनऊ से लेकर गोवा तक छापेमारी की है। खबरों के मुताबिक अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया है, जिन्होंने देश के कई स्थानों पर रेड मारी है। जिन राज्यों में अब्बास अंसारी की तलाश की जा रही है
उत्तर प्रदेश के अलावा जिन राज्यों में अंसारी को लेकर छानबीन जारी है, उनमें दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल हैं। बता दें कि लखनऊ कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। अंसारी पर कई अन्य मामलों के साथ धोखाधड़ी से हथियार का लाइसेंस ट्रांसफर कराने का मामला दर्ज है।
अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के नेता हैं और मऊ से विधायक हैं।
बता दें कि इससे पहले जेल में बंद मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कई शहरों में छापेमारी की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कानून का शासन स्थापित करने और संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए दृढ़ है।
इस रेड को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा, “हमारी सरकार राज्य में कानून का शासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां किसी भी आपराधिक या संगठित अपराध की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमने अपने बलों और एजेंसियों को सशक्त बनाया है और वे ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।”
बता दें कि अंसारी जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली सहित कम से कम 49 आपराधिक मामलों में ईडी की जांच के घेरे में है। उत्तर प्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते 1.901 हेक्टेयर और 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो भूखंडों को जब्त कर लिया था, जिन्हें कथित तौर पर मुख्तार अंसारी की अवैध कमाई का उपयोग करके खरीदा गया था।
जुलाई में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अफजल अंसारी की 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 'लॉकडाउन'! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें, ऑफिसों को भी WFH की सलाह
15 mins agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
1 hr agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines