हापुड़: यूपी के जिला हापुड़ में मंगलवार को हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। कुछ बदमाशों ने हापुड़ कोर्ट के गेट पर पेशी पर आए एक मुल्जिम की गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह लगभग 10:45 का समय रहा होगा, जब कई राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना में एक पुलिसकर्मी भी छर्रे लगने से घायल हो गया। वहीं, CCTV फुटेज में कई लोग कैप्चर हुए। गोली चलाने वाले तीन लोग थे। अब इनमें से एक ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
हत्यारों का प्लान काफी बड़ा रहा होगा, जभी हत्या करने के बाद एक आरोपी ने तुरंत सरेंडर भी कर दिया।
आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील के अन्य साथी भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ कोर्ट में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
CO, SHO पर गिरी गाज
इसके अलावा हापुड़ एसपी ने कचहरी चौकी प्रभारी, नगर कोतवाली SHO को सस्पेंड कर दिया। साथ ही CO सिटी पर भी गाज गिरी है। बता दें कि हापुड़ में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दी। शहर की फ्री गंज रोड स्थित कचहरी में पेशी पर आए एक मुल्जिम पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें शख्स की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट खुलने के बाद हरियाणा के फरीदाबाद के एक बदमाश को हापुड़ कचहरी में पेशी पर लाया जा रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। मृतक की पहचान लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
लाखन को 4 से 5 गोली मारी गई। लाखन ने वर्ष 2019 में हापुड़ के धौलाना में एक हत्या की थी। इसी सिलसिले में वह हरियाणा से यहां पेशी पर आया था। हरियाणा पुलिस का जवान भी इसमें घायल हुआ।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
9 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
39 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines