लखनऊः उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने केशव प्रसाद मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें बधाई दी है।
सिराथू से लड़े थे विधानसभा चुनाव
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब उनका कद और बढ़ाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य को पहली बार विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई
वहीं पद से इस्तीफा देने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मा. @kpmaurya1 जी को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसके साथ प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की खोज की कवायद तेज हो गई है।
संबंधित खबरें
BMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
9 mins agoखुद ड्रग्स छिपाया, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में पुलिसकर्मी
12 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
17 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines