Noida News: नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर रोक के बावजूद अवैध निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
खसरा संख्या 819 का मामला
नोएडा के सोरखा जाहिदाबाद गांव स्थित खसरा संख्या 819 एम नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि है, जिस पर बिना अनुमति के किसी भी तरह का निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। इसके बावजूद गांव के निवासी सुभाष, सत्यपाल, योगेंद्र यादव और यशवीर यादव इस जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटने और निर्माण कार्य कराने में लगे थे।
बार-बार चेतावनी के बावजूद जारी था निर्माण
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 6 के अवर अभियंता निखिल मित्तल ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरण के भूलेख विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों ने कई बार मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाने की कोशिश की, लेकिन निर्माण कार्य चोरी-छिपे जारी रहा। यहां तक कि नींव भराई और अन्य निर्माण गतिविधियां भी चल रही थीं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस संबंध में अवर अभियंता ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
प्राधिकरण की सख्ती
नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगातार स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या प्लॉटिंग गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
5 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines