मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज इस दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं देवबंदी उलेमा उनसे खफा भी नजर आ रहे हैं। अब आपको बताते हैं कि उनके सुर्खियों में आने का कारण क्या है। दरअसल फरमानी नाज एक गायिका हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू भजन गाकर अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। सोमवार तक उनके इस वीडियो को लगभग 6 लाख 23 हजार लोगों ने देखा है। उनकी तारीफ में कमेंट्स भी लिखे हैं।
इंडियन आइडल में भी पहुंची थी फरमानी
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली फरमानी नाज एक यू-ट्यूब कलाकार हैं। उनका खुद का फरमानी नाज सिंगर के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। इंडियन आइडल के मंच पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली फरमानी ने कांवड़ यात्रा 2022 के दौरान 24 जुलाई को हर-हर शंभू गाना गाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों ने उनकी गायकी और मुस्लिम होते हुए हर-हर शंभू गाने की तारीफ की।
https://www.youtube.com/watch?v=JPHbHx_8tkA
उलेमा ने कहा, परहेज करना चाहिए
वहीं दूसरी ओर देवबंदी उलेमा उनके खफा भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने फरमानी नाज का नाम लिए बिना कहा कि किसी दूसरे धर्म के लिए कामों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि हमारे यहां इन सब की सख्ती के साथ मनाही है। कहा कि मुसलमानों को अन्य धर्मों के लोगों की तरह अपने धर्म की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए और गैर इस्लामी कामों से बचना चाहिए।
फरमानी ने कहा, संगीत का कोई मजहब नहीं होता
वहीं फरमानी नाज ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आए कुछ कमेंट्स को देखने के बाद लिखा कि गायकी और संगीत को कोई धर्म या मजहब नहीं होता है। उन्होंने लिखा कि मास्टर सलीम मोहम्मद सफी साहब जैसे बुलंद गायकों ने भी भजन गाए हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है कि गायकी और संगीत को धर्म से जोड़कर न देखें। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान फरमानी नाज अपनी टीम के साथ हरिद्वार में भी देखी गई थीं। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर और भी भजन गाए हैं।
आखिर कौन हैं फरमानी नाज
मुजफ्फरनजर के गांव मोहम्मदपुर माफी में जन्मी फरमानी की शादी मार्च 2017 में मेरठ के छोटा हसनपुर गांव में इमरान के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उसको बेटा हुआ। फरमानी के बेटे के गले में कोई परेशानी थी। आरोप है कि इसीलिए ससुराल वाले मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। विवाद हुआ तो फरमानी अपने बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी। उसे काफी पहले से गायकी का शौक था। फरमानी ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले एक युवक के यहां वीडियो बनाने वाले कुछ लोग आते थे। उन्होंने फरमानी को गाते हुए सुना। तभी से फरमानी ने अपनी गायकी का सफर शुरू कर दी और पीछे मुड़कर नहीं देखा। आग फरमानी का यू-ट्यूब चैनल है। उनके 30.84 लाख सब्सक्राइबर हैं।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
4 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines