के जे श्रीवत्सन, उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के मामले में एनआईए की टीम ने प्रतापगढ़ जिले के पारसोला कस्बों में दबिश देकर एक युवक को डिटेन किया है। इस बारे में अभी एनआईए ने कोई वक्तव्य जारी नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम पिछले 2 दिनों से पारसोला कस्बे में रहकर इस मामले की जांच कर रही थी। कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद लगातार हो रही कार्रवाई के तहत एनआईए और एटीएस ने बुधवार सुबह एक और कट्टरपंथी को हिरासत में लिया है। टीम दो दिन से पारसोला में ठहर कर जांच कर रही थी। टीम अब उसे लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने प्रतापगढ़ जिले के पारसोला निवासी मुस्लिम पुत्र शेर मोहम्मद को हिरासत में लिया गया है।
बताया गया है कि मुस्लिम मोहम्मद कट्टरपंथी संगठन टीएलपी का सदस्य है। यह कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद के संपर्क में था। दोनों की पहचान करीब दस साल से बताई गई है।
आपको बता दें कि गत 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल तेली की आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने को लेकर कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। एनआईए ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो अभी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में हैं
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
45 mins agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines