जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर से सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग उठ रही है। यह मांग भी किसी और ने नहीं बल्कि गहलोत गुट के माने जानें वाले MLA और एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने की है। उन्होंने कहा कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाना चाहिए और सचिन पायलट को यदि मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो इसमें किसी को दिक्कत नहीं है। बैरवा का यह बयान अपने आप में राजस्थान में आगामी समय में होने वाले बदलाव के संकेत दे रहा है।
मालूम हो कि बैरवा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति में कई बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं बता दें कि विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा गहलोत खेमे से आते हैं जिन्होंने अब पाला बदलकर पायलट के लिए पैरवी की है।
बैरवा ने आगे कहा कि सचिन पायलट जब मानेसर गए थे तो पार्टी उनसे पूरे वादे कर वापस लायी और उनकी जो समस्याएं थीं वह भी खत्म हो गईं। अब राजस्थान में जो स्थिति चल रही है उसमें निश्चित रूप से सचिन पायलट को अगर मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो इसमें दिक्कत क्या है? बैरवा ने कहा कि आज राजस्थान का युवा और सचिन पायलट की जाति के 100% लोग उनके साथ खड़े हैं और जिस तरह से सोशल मीडिया या आम लोगों की जो भावना सामने आ रही है, उसके अनुरूप ही हमें काम करना चाहिए।
खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि अशोक गहलोत हमारे पुराने नेता हैं। 40 साल से वह राजनीति में हैं और 20 साल से तो वह मुख्यमंत्री समेत बड़े पदों पर हैं। अब अगर राजस्थान में बदलाव की कोई बात हो तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद बड़े नेता हैं। उनको खुद यह बात देखनी चाहिए और नई पीढ़ी और सेकेंड लाइन को तैयार करना चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से हमें मिल रही है जानकारी की गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिल रहा है उन्हें लेना चाहिए ,बड़ा पद है। आज जो हालात हैं उनमें सत्ता लाने में कोई एक व्यक्ति समर्थ नहीं है, इसलिए हर जाति के नेताओं को आगे लाना चाहिए। जिनको पार्टी ने बहुत कुछ दिया अब उन्हें पार्टी के लिए त्याग करना चाहिए।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में चौंकाने वाला ट्विस्ट, 8 साल के आरोपी को मिली बेल, सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के आदेश
9 mins agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
7 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
7 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
9 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
11 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines