Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब एनडीए गठबंधन में सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. इस बात की बहुत अधिक संभावना जताई जा रही है कि 19 या 20 नवंबर को बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बीच विधानसभा में विपक्ष का चेहरा बने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) विधायक दल का नेता चुना गया है. बैठक में सभी नव-निर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में लालू यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं, दोनों मीटिंग खत्म होने से पहले ही उठकर बाहर चले गए.
लालू ने तेजस्वी को घोषित किया विधायक दल का नेता
हालांकि लालू यादव और राबड़ी देवी के मीटिंग बीच में छोड़कर जाने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस बात को रोहिणी आचार्य मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. उधर, बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद सोमवार को हुई आरजेडी की बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना. हालांकि पहले तेजस्वी इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता बना दिया गया. लालू यादव ने भी कहा के तेजस्वी यादव ही पार्टी के अगले नेता है. दिलचस्प बात ये है कि आरजेडी की बैठक में तेजस्वी के करीबी संजय यादव भी मौजूद रहे, जिन पर रोहिणी आचार्य ने परिवार तोड़ने का आरोप लगाया था.
परिवार में कलह ने बढ़ाई मुश्किलें
आरजेडी विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद जब सांसद अभय कुशवाहा बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि लालू यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि तेजस्वी यादव ने पार्टी के लिए बहुत मेहनत की है और वही पार्टी के अगले नेता हैं. गौरतलब है कि चुनाव नतीजे सामने आने के बाद से ही लालू परिवार में चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है. लालू यादव की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी और उनके करीबी संजय यादव-रमीज नेमत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार और पार्टी से नाता तोड़ लिया. एक तरफ जहां पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं अब परिवार में विवाद के चलते लालू और राबड़ी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
संबंधित खबरें
Video: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
11 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
14 mins agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
4 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
6 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
7 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines