रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को ध्यान में रखते हुए पुलिस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सुनो रायपुर’ के नाम से साइबर जागरुकता सप्ताह मनाने जा रही है। 15 अगस्त से 21 अगस्त के बीच चलने वाले जागरुकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शहरी और देहात इलाके के नाबालिग, युवा और बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लोगों को जागरुक करना है।
बता दें कि, इस जागरुकता सप्ताह के दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के करीब 400 वॉलिंटियर्स को इसमें जोड़ा गया है। जो शहर के कॉलेज, स्कूलों समेत रिहायशी इलाकों में जाकर लोगों को बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचने के तरीकों से अवगत करवाएंगे।
वहीं इस जागरुकता सप्ताह के तहत रायपुर जिले के शहरी और देहात के थानेवार होने वाले इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए शहर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है।
साइबर क्राइम जैसे धोखाधड़ी, ठगी आदि को लेकर रायपुर पुलिस गंभीर हो गई है। पुलिस अब लोगों को ऐसे मामलों के प्रति जागरुक करने के साथ ये भी बताएगी कि ऐसे मामलों में किस प्रकार से सावधानी बरतें, रायपुर पुलिस इसके लिए इंटरनेट मीडिया और एसएमएस का इस्तेमाल करेगी।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त से 21 अगस्त तक ‘सुनो रायपुर’ अभियान चलाया जाएगा। यह साइबर के प्रति जागरुकता अभियान है। इसमें वीडियो, शार्ट फिल्म के जरिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस लोगों को एसएमएस और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लॉटरी के प्रलोभन और पुरस्कार राशि जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में सावधान रहने के लिए सचेत करेगी। इसके अलावा अन्य ऑनलाइन अपराधों के बारे में भी सचेत किया जाएगा. इस अभियान के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
4 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines