Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी की बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सोमवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो नॉलेज गेट पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, नॉलेज पार्क 3 गोलचक्कर के पास प्रस्तावित प्रदर्शन को छात्रों ने स्थगित कर दिया। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले छात्र संगठन के सदस्य शाम तक स्थल पर नहीं पहुंचे।
प्रताड़ना के चलते की आत्महत्या
अधिवक्ता पवन भाटी ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम निवासी छात्रा ज्योति शर्मा को यूनिवर्सिटी में फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि छात्रा के पिता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से माफी भी मांगी, फिर भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसी मानसिक तनाव के चलते ज्योति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
मजिस्ट्रेट जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस संवेदनशील मामले की मैजिस्ट्रेट जांच कराई जाए। सच्चाई सामने आ सके और छात्रा को न्याय मिल सके। इसके अलावा दोषी पाए जाने वाले टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
5 टीचरों को किया गया था सस्पेंड
इस मामले में शारदा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर डाॅक्टर अजीत कुमार ने बताया कि अनुराग अवस्थी, सुरभि, आशीष कुमार समेत 5 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके अलावा छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सलाखों के पीछे भेजे गए टीचर महेंद्र व शैरी मैडम को पूर्व में संस्पेड किया जा चुका है। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन टीचरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुट गया है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
3 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines