नई दिल्ली: चेन्नई में एक उबर ऑटो रिक्शा चालक ने एक कॉलेज की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने जब शोर मचाया तो वह अपने ऑटो को छोड़कर भाग निकला। घटना रविवार रात की है जब छात्रा अपने दोस्त के साथ शहर के एक होटल लौट रही थी।
घटना के बारे में ट्विटर पर बताते हुए छात्रा ने कहा कि उसने एक रेस्टोरेंट से सेमनचेरी के एक होटल के लिए उबर ऑटो रिक्शा को बुक किया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह और उसकी सहेली होटल पहुंचने के बाद ऑटो से उतरी, ऑटो ड्राइवर ने उसे गलत तरीके से छुआ।
छात्रा का आरोप- तत्काल नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा ने तमिलनाडु पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि सेल्वम नाम के एक उबर ऑटो ड्राइवर ने आईबिस ओएमआर होटल के पास मेरे निजी अंग को दबाकर मेरा यौन उत्पीड़न किया।
एक ट्वीट में छात्रा ने लिखा कि शोर मचाने के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना के बाद छात्रा ने दावा किया कि उसने पुलिस को फोन किया लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
FIR दर्ज कराने के लिए रातभर करना पड़ा इंतजार
छात्रा के मुताबिक, घटना के करीब आधे घंटे बाद एक पुलिसकर्मी पहुंचा। उसके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा गया। जब छात्रा ने पूछा कि कोई महिला पुलिसकर्मी क्यों नहीं है तो पुरुष पुलिसकर्मी की ओर से बताया गया कि ये सरकार का आदेश है।
छात्रा ने कहा कि पुरुष पुलिसकर्मी ने मुझे ऑफलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाने नहीं दे रहे थे। छात्रा ने कहा कि वह जबरन थाना पहुंची तो उसे पुलिस स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और बताया गया कि रात में महिलाओं को पुलिस स्टेशनों में आने की अनुमति नहीं है।
उबर ने कहा- कार्रवाई की जाएगी
छात्रा ने ऑटो रिक्शा की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। छात्रा ने इसके अलावा राइड की डिटेल और ड्राइवर का नाम भी शेयर किया। वहीं, छात्रा के ट्विटर पोस्ट के जवाब में तांबरम पुलिस आयुक्तालय ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं, उबर इंडिया ने घटना का संज्ञान लेते हुए महिला से ऑटो ड्राइवर की डिटेल शेयर करने को कहा। ये भी कहा गया है कि डिटेल शेयर करने के बाद उबर की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
51 mins agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 hr agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
7 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines