नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला केस में चार्जशीट फाइल कर दी गई है। चार्जशीट में 15 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई और विष्णु भगवानपुरिया को हत्या का मास्टरमाइंड बनाया गया है।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य सरकार की ओर से मूसेवाला की सुरक्षा कवर में कटौती के एक दिन बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।
मूसेवाला को मारी गई थीं 19 गोलियां
जवाहरके गांव में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अंकित सिरसा ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि गोली लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई थी। मूसेवाला के शरीर में 19 गोलियां लगी थीं।
चार्जशीट में ये नाम हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में हत्या में शामिल शूटरों, मास्टरमाइंड और अन्य के नाम शामिल हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, दीपक टीनू, संदीप केकड़ा, अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, सचिन भिवानी, केशव, कशिश, मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा के नाम चार्जशीट में शामिल हैं।
देहरादून से हुई थी पहली गिरफ्तारी
हत्या की साजिश में शामिल दिल्ली पंजाब की जेलों में बंद शूटर दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ और अन्य फरार आरोपियों को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी मानसा पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद की थी जब उन्होंने मनप्रीत मनु को देहरादून से उठाया था।
40 से अधिक लोगों को बनाया गया है गवाह
चार्जशीट में 40 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है, जिसमें जांच में शामिल पुलिस अधिकारी, शव परीक्षण करने वाले डॉक्टर, हत्या के समय गायक के साथ कार में यात्रा कर रहे मूसेवाला के दो सहयोगी और मूसेवाला के परिवार के नाम शामिल हैं।
चार्जशीट में बताया गया है कि सबूतों में फॉरेंसिक रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, जब्त हथियार, कारतूस और वाहन, और अन्य मेडिकल सैंपल, सीसीटीवी फुटेज आदि शामिल हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines