नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि उनके बेटे की हत्या मामले में सात दिनों के अंदर न्याय दिलाया जाए। जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के घर पर रविवार को कुछ लोग इक्ट्ठा हुए थे। इस दौरान लोगों से बात करते हुए बलकौर सिंह ने ये बातें कही।
बलकौर सिंह का कहना है कि अगर एक हफ्ते के अंदर बेटी की हत्या मामले में न्याय नहीं मिलता है तो फिर मैं सड़कों पर उतरूंगा और अपना विरोध दर्ज कराऊंगा। बलकौर सिंह ने लोगों और सिद्धू मूसेवाला के फैन्स से भी दिवंगत बेटे के लिए शीघ्र न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालने की अपील की।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई थी। कनाडा स्थित गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो कथित तौर पर हत्या में भी शामिल है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इससे पहले 14 अगस्त को अपने बेटे की हत्या में उसके करीबी सहयोगी के शामिल होने का आरोप लगाया था। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि सिद्धू मूसेवाला का एक करीबी दोस्त हत्या में शामिल था और आने वाले दिनों में वे उसके नाम का खुलासा करेंगे।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
4 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
7 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
7 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines