नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के अंदर कुछ लोगों के गुट ने धावा बोल दिया। इन लोगों ने वहां पहुंचकर उस एक महिला का पता मांगा, जिससे राजनेता श्रीकांत त्यागी की बहस हुई थी और उसका वीडियो वायरल हो गया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले नोएडा से एक वीडियो सामने आया, जिसमें मास्क पहने के एक शख्स को महिला से लड़ते भिड़ते देखा गया। पता चला कि वह तो अपने आपको भाजपा का बड़ा नेता बताता है और सोशल मीडिया पर उसकी पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो भी देखने को मिली।
15 से 20 लड़के सोसाइटी में पहुंच गए
पहली बात तो यह की त्यागी फरार है और उसके खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है। हालांकि, रविवार रात बात तब और बढ़ गई जब त्यागी के समर्थन में 15 से 20 लड़के सोसाइटी में पहुंच गए और माहौल खराब किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन विपक्ष ने इस घटना पर भाजपा को घेरा।
राजनेता त्यागी पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगने के बाद रविवार रात कोहराम मच गया। त्यागी के समर्थक जो खुद को भाजपा का सदस्य बता रहे थे वे सोसाइटी में पहुंच गए और लोगों से पूछा कि वो महिला कहां रहती है। यह सब पुलिस आने से पहले हुआ।
महेश शर्मा का वीडियो आया सामने
भाजपा सांसद महेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि वे जैसे पुलिस की कार्रवाई से नाखुश हैं। वे जनका के बीच खड़े दिख रहे हैं और किसी से फोन पर गुस्से में बात कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को कांग्रेस द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर साझा किया गया है। इस क्लिप को कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने भी शेयर किया।
वीडियो में शर्मा कहते हैं, ‘जब मैंने लव कुमार को फोन किया तो पुलिस यहां आ गई। हमें यह कहते हुए शर्म आ रही है कि यह हमारी सरकार है। उनसे पूछें कि 15 लड़के इस तरह सोसाइटी में कैसे प्रवेश कर गए। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।’
25,000 रुपये का इनाम घोषित
प्रतिद्वंद्वी पार्टी ने एक और क्लिप साझा की जिसमें नोएडा पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया है। त्यागी ने पहले कहा था कि वह भाजपा के सदस्य हैं लेकिन फिर पार्टी की ओर से दावे को खारिज कर दिया गया। वह अब फरार है और उनकी तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा पुलिस ने उनपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines