Shivraj cabinet expansion: गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat election) में पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गुजरात में चुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, ऐसे में मंत्री पद के दावेदारों ने एक बार फिर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनावी साल में इस बार कुछ विधायकों की लॉटरी लग सकती है।
दिसंबर में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शिवराज सरकार कैबिनेट विस्तार करके सभी चुनावी साल के समीकरणों को साधना चाहती है। बताया जा रहा है कि दिसंबर के महीने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जिसमें कुछ नए चेहरों को क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के आधार पर सेट किया जाएगा, इसके अलावा सियासी गलियारों में चर्चा तो इस बात की भी तेज है कि कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी हो सकती है, जबकि कुछ नए चेहरों को उनकी जगह लाया जाएगा।
शिवराज सरकार में चार मंत्री पद खाली
फिलहाल शिवराज सरकार में चार मंत्री पद खाली हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार पदों को तो भरा ही जाएगा, लेकिन कुछ मंत्रियों की उनके कामकाज के आधार पर छुट्टी भी की जा सकती है, इसके अलावा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है, क्योंकि कई मंत्रियों के कामकाज से सरकार और संगठन दोनों ही खुश नहीं है। ऐसे में इन मंत्रियों को बदलकर उनकी जगह सीनियर विधायकों को जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।
इन विधायकों को बनाया जा सकता हैं मंत्री
बता दें कि चौथी बार शिवराज सरकार बनने के बाद प्रदेश बीजेपी के कई सीनियर विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया था, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री बनाए जाने से कई विधायक मंत्रिमंडल की रेस से बाहर हो गए थे। इसके अलावा विंध्य और महाकौशल अंचल को भी मंत्रिमंडल में पर्याप्त जगह नहीं मिली थी, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में इसी अंचल से आने वाले विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जो विधायक मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं उनमें राजेंद्र शुक्ल, केदारनाथ शुक्ला, यशपाल सिंह सिसोदिया, अजय विश्नोई, संजय पाठक, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, गोपीलाल जाटव, राजेंद्र पांडेय, रामपाल सिंह के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं, जिन्हें इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभागों में भी हो सकता है फेरबदल
इसके अलावा बताया जा रहा है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकता है, इसके अलावा कुछ सिंधिया समर्थक मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद सरकार और संगठन के बीच समन्व्यय बनाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
28 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
42 mins agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines