Sachin Seema Haider: देश में इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। अक्सर ये जोड़ा किसी न किसी कारण से चर्चा बना रहता है। ताजा मामला सीमा हैदर के पति को सचिन को लप्पू और झींगुर बोलने वाली मिथिलेश भाटी से जुड़ा है।
सीमा हैदर ने अपने पति सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वाली मिथलेश भाटी से माफी मांगने को कहा है। माफी नहीं मांगने पर मिथलेश के बाॅडी शेमिंग के बयान को लेकर अब इस जोड़े ने कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। वहीं मिथलेश अपने बयान को लेकर अडिग है उन्होंने कहा कि मैंने गांव की भाषा में यह सब कुछ कहा था इसलिए मैं माफी नहीं मांगूंगी।
हम भी इंसान हैं हमें तकलीफ होती है- सीमा
मिथलेश ने कहा कि अगर उसे कोर्ट से इस संबंध में कोई नोटिस मिलेगा तो वह इसका जवाब जरूर देंगी। एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान सीमा और मिथिलेश आमने-सामने थी। डिबेट में सीमा ने सचिन की बाॅडी शेमिंग को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा। इतना ही नहीं सीमा ने कहा कि मिथिलेश उससे उम्र में काफी बड़ी हैं। अगर वे सचिन को लेकर की बातों को लेकर माफी मांगती हैं तो वे उन्हें माफ कर देंगी।
सीमा ने आगे कहा कि मिथिलेश ने एक दो बार नहीं लगातार डेढ़ महीने तक सचिन को लेकर कई तरह की बातें की हैं। फिर भी हम चुप रहे। उन्हें रोकने के लिए अब हमें कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। सीमा ने कहा कि मिथिलेश इस मामले में लिमिट क्राॅस की है। उन्होंने मेरे पति को लेकर बहुत कुछ कहा है हम भी इंसान हैं हमें भी तकलीफ होती है।
मिथिलेश के सपोर्ट में आए गुलाम
सीमा की इस बात पर पलटवार करते हुए मिथलेश ने कहा कि बाॅडी शेमिंग वाले उसने अपने पति के लिए दिए थे। तो सचिन को किस बात का बुरा लगा है। इतना ही नहीं मिथिलेश ने यहां तक कह दिया कि सीमा पहले अपनी गलती माने कि वो अपने पति को छोड़कर अवैध तरीके से भारत में रहने आई है। फिर मुझसे बात करे। उधर सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर भी मिथिलेश के सपोर्ट में उतर आए है। गुलाम ने कहा कि मिथिलेश ने सीमा-सचिन के लिए जो कुछ भी कहा है वो सही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines