मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अभिनेता पिता-पुत्र से भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के लिए समर्थन देने का आग्रह किया।
हर साल 80 हजार की मौत
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार भारत में ही प्रतिवर्ष लगभग अस्सी हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का तेरह प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक ज्यादातर मामलों में दुर्घटनाएं या तो लापरवाही के कारण होती हैं या सड़क उपयोगकर्ता की सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होती हैं। इसलिए, सड़क सुरक्षा शिक्षा उतनी ही आवश्यक है जितनी जीवित रहने के अन्य बुनियादी कौशल।
हादसे कम करना
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का उद्देश्य वर्तमान और संभावित सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करना। हर साल सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है। मंत्रालय ने कहा हमारा उद्देश्य वर्तमान और संभावित सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है। मिशन का मकसद हर साल हमारी सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
27 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
28 mins agoआकाश आनंद यूपी करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी मुमकिन नहीं
37 mins agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
40 mins agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 hr agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
2 hrs ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
4 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
5 hrs ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
6 hrs agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines