Rakshabandhan Celebration in Central Jail, भोपाल: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा हैं। जगह-जगह से लोग राखी बांधने और बंधवाने के लिए अपने भाई और बहन के पास जा रहे हैं। ऐसे ही भाई-बहन के प्यार से भरपूर नजारा भोपाल के सेंट्रल जेल में देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनें त्योहार मनाने के लिए जेल पहुंची। जहां कैदियों की बहनों ने उनके हाथों पर राखी बंधी और मिठाई खिलाकर अपना त्योहार मनाया।
हालांकि जेल में बाहर से कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं थी।
कैदियों ने बनाई राखी और मिठाईयां
रक्षाबंधन के त्योहार की खुशी पूरे भोपाल सेंट्रल जेल को रौनक देखते ही बन रही थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि शासन ने इस बार जेल के अंदर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने इजाजत दें दी। जिसके बाद जेल में त्योहार को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई। भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक डॉ अलका सोनकर ने बताया कि जेल में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने कि कोशिश जारी है, इस बार रक्षाबंधन पर कैदियों ने खुद अपने हाथों से राखियां और मिठाई बनाई।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भोपाल की महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिन भर सिटी बसों में फ्री सफर
नियम के साथ जेल में रक्षाबंधन जश्न
भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक ने पहले ही मीडिया को बताया था कि इस बार जेल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन त्योहार जश्न जेल के नियम और कायदों के अनुसार ही मनाया जाएगा। अधीक्षक ने आगे बताया कि जेल में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन को लेकर जेल प्रबंधन ने सारी तैयारी कर ली है। साथ ही जेल में बंद कैदी भाइयों को राखी के लिए आने वाली बहनों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये गए है। इसके अलावा राखी बांधने आई बहनों के लिए जेल प्रबंधन ने समय सीमा भी तय की गई है, समय सीमा के अनुसार बहनें अपने कैदी भाईयों को राखी बांधने के लिए आ सकती है।
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
6 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
57 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines