Punjab News, लुधियाना: जिले के रायकोट नगर के करीब सिलोआनी गांव में उस समय मातम पसर गया जब कनाडा से एक फोन आया, जो अपने साथ एक मनहूस खबर लेकर आया। खबर थी गांव के सरपंच रछपाल सिंह के भाई माघ सिंह के बेटे जसविंदर सिंह टोना के मौत की। इस खबर से न सिर्फ परिवार में बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जसविंदर सिंह 27 जनवरी 2019 को रोजी-रोटी कमाने के लिए कनाडा वर्क परमिट पर ब्रैम्पटन गया था। अब जसविंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत खबर आई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार, कनाडा में जसविंदर सिंह अफोर्ड में अपने चार साथियों के संग रहता था। परिवार को ये जानकारी कडाना में जसविंदर सिंह के साथ रहने वाले दोस्तों ने फोन कॉल पर दी। उन्होंने परिवार को बताया कि, जसविंदर सिंह 27 अगस्त की रात को अफोर्ड में गुरुद्वारा साहिब की सेवा करने के बाद रात को 10.30 बजे करीब अपने कमरे में गया और सो गया। अलगी सुबह जब कमरे के एक साथी ने उसे जगाया तो वो जागा नहीं। इसके बाद बाकी साथियों नें उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठा। डॉक्टर की जांच के बाद पता चला की दिल का दौरा पड़ने से जसविंदर सिंह की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 2 वरिष्ठ IAS अधिकारी सस्पेंड, पंचायत विघटन के फैसले के बाद सरकार का फैसला
डिप्रैशन का शिकार
वहीं, मृतक के जीजा मनप्रीत सिंह चक कलां ने जसविंदर के डिप्रैशन में होने के बारे में खुलासा किया। उन्होंने जसविंदर पिछले कुछ समय से बेरोजगार था, जिसकी वजह से वो डिप्रैशन में रहा करता था।
4 बहनों का इकलौता भाई
गांव के सरपंच रछपाल सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह 4 बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का अकेला बेटा था। जब उन्हें इसकी खबर हुई तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। जसविंदर सिंह के एक दलित गरीब परिवार से आता था, वो कनाडा भी इसीलिए गया था ताकि वो अपने परिवार को गरिबी के दलदल से बाहर निकाल सकें। लेकिन उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की नीव को हिला कर रख दिया है।
सरकार से मदद की गुहार
जसविंदर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब भेजने के लिए कनाडा में रहने वाले पंजाबियों से मदद करने की अपील की जा रही है। साथ ही पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
14 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
14 mins agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
23 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
46 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
49 mins agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
5 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
6 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines