Rajasthan Assembly Election 2023: पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर सीट भाजपा के लिए चुनौती बन गई है। पार्टी ने अब तक यहां से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस सीट से डाॅक्टर प्रियंका चौधरी मजबूत दावेदार मानी जा रही है। लेकिन अभी पार्टी ने उनका टिकट फाइनल नहीं किया है। इस बीच प्रियंका ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
नामांकन से पहले सिणधरी सर्किल पर सभा आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए प्रियंका भावुक हो गई। प्रियंका ने कहा कि वह पार्टी की समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता है। मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें जरूर टिकट देगी। मैं आज शुभ मुहूर्त में उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर रही हूं। इस सभा में साधु संतों के साथ पूर्व विधायक रावलोत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
प्रियंका बोलीं’- पार्टी मुझे ही बनाएगी उम्मीदवार
सिणधरी चौराहे पर सभा के बाद प्रियंका चौधरी कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने भाजपा से फाॅर्म भरा है मुझे पूरी आशा है कि पार्टी भरोसा जताते हुए मुझे ही प्रत्याशी घोषित करेगी। शनिवार को जब प्रियंका ने भाजपा के अघेाषित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया तो इस बात का ख्याल रखा कि कोई भी नेता पार्टी के विरोध में नहीं बोले। क्योंकि पार्टी ने अभी तक इस सीट से किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
कैलाश चौधरी को बनाया जा सकता है उम्मीदवार!
बता दें कि पार्टी प्रियंका चौधरी को टिकट देने के पक्ष में नहीं है। वहीं कांग्रेस ने यहां से मेवाराम जैन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी मेवाराम के सामने मजबूत प्रत्याशी को उतारना चाहती है। पहले इस सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन फिलहाल पार्टी की ओर से किसी को प्रत्याशी नहीं घोषित नहीं किया गया है। कांग्रेस द्वारा मेवाराम जैन को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से कैलाश चौधरी ने अपने कदम पीछे खींच लिए। इससे पहले वे इस सीट से मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रहे थे।
इस वजह से नहीं बनाया उम्मीदवार
गौरतलब है कि प्रियंका चौधरी दिग्गज जाट नेता एवं पूर्व मंत्री गंगाराम चौधरी की पौत्री हैं। प्रियंका ने बाड़मेर से 2013 में चुनाव लड़ा था लेकिन वह मेवाराम जैन से हार गईं। इसके बाद वह 2018 में भी उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल थीं लेकिन तब पार्टी ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम को प्रत्याशी बनाया था। सूत्रों की मानें तो पार्टी प्रियंका चौधरी को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पारिवारिक संबंधों के चलते टिकट नहीं दे रही है। पिछले कुछ महीनों से सत्यपाल मलिक लगतार पीएम के खिलाफ बयान बाजी कर रहे है। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इंटरव्यू दिया था जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
9 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines