Rajasthan Anta seat by-election: कांग्रेस ने राजस्थान के बारां जिले स्थित अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. इस सीट पर कांग्रेस ने पुराने चेहरे प्रमोद जैन भाया पर फिर से दाव लगाया है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें इस सीट पर उम्मीदवार बनाया गया था, मगर इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी कंवरलाल मीणा ने उन्हें 5 हजार से अधिक वोट के अंतर से हरा दिया था. इस सीट से विजेता रहे बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है.
अंता सीट पर 11 नवंबर को होंगा मतदान
चुनाव आयोग ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ राजस्थान की अंता विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी जानकारी दी थी. इस विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा. 14 नवंबर को यहां चुनाव के नतीजे आएंगे. जिसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के नाम की घोषणा कर दी है. बताया जा रहा है कि अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता नरेश मीणा टिकट की मांग कर रहे थे. नरेश मीणा भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ऐसे में कांग्रेस की वोट में सेंध लग सकती है और इस सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- नरेश मीणा 240 दिन बाद जेल से निकले बाहर, क्यों नहीं पहन सके माला और साफा?
गहलोत सरकार में रह चुके हैं मंत्री
कांग्रेस पार्टी ने अंता विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. कांग्रेस की ओर से प्रमोद जैन भाया को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रमोद जैन को हाड़ौती का दिग्गज नेताओं में रूप में जाना जाता है. इससे पहले प्रमोद जैन भाया कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें अशोक गहलोत का काफी करीबी माना जाता है. साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी प्रभु लाल सैनी ने हरा दिया था. जिसके बाद साल 2018 के चुनाव में प्रमोद जैन भाया ने प्रभुलाल सैनी को हराया था. साल 2023 में हुए चुनाव में उन्हें फिर बीजेपी उम्मीदवार कंवर लाल मीणा ने हरा दिया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश के बाद इस सीट पर एक बार फिर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर पार्टी ने अपना विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें- By Election 2025: 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
21 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines