Who is Garhi MLA Kailash Chandra Meena: राजस्थान में बीजेपी की सरकार है, लेकिन पार्टी से विधायक कैलाश चंद्र मीणा का आरोप है कि उनकी सुनी नहीं जा रही है। विधायक अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं, जिसमें वह DSP सुदर्शन पालीवाल के पैर छूते नजर आ रहे हैं। विधायक ने इसी के साथ सीआई यानी थाना प्रभारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक है। वे लोगों की जमीन कब्जाने में लगे हैं। सीआई उनसे पैसे लेते हैं और कार्रवाई नहीं करते। जमीन पर कब्जा करने और रिपोर्ट देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने से पीड़ित परेशान हो रहे हैं। विधायक के गंभीर आरोपों के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि कैलाश चंद्र मीणा कौन हैं?
कौन हैं विधायक कैलाश चंद्र मीणा?
कैलाश चंद्र मीणा बांसवाड़ा की गढ़ी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के बीजेपी विधायक हैं। उनकी उम्र 58 साल है। वह 12वीं पास हैं और जयपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 87392 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शंकरलाल चरपोटा को शिकस्त दी थी। इससे पहले उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कैलाश चंद्र मीणा 99350 वोटों के साथ विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कांता भील को हराया था।
क्या है वायरल वीडियो में?
MLA मीणा के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह डिप्टी एसपी के कमरे में खड़े हैं और भू माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की शिकायत कर रहे हैं। अचानक वह DSP के पैर छूने लगते हैं, जिसे देख अधिकारी हैरान रह जाते हैं। इसके बाद विधायक भड़ककर कागज फेंकते हुए नजर भी आ रहे हैं। विधायक ने इससे पहले थाने पहुंचकर भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दिया था। उन्होंने कार्यकर्ता के पोते की खुदकुशी मामले पर भी नाराजगी जताई थी।
ये भी पढ़ें: कौन है भाविका चौधरी? राजस्थान पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के बाद किया गिरफ्तार
क्या हैं विधायक के आरोप?
विधायक का आरोप है कि पुलिस जनता के बजाय दलालों की सुनती है। थाने में अक्सर भूमाफिया बैठे रहते हैं। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल ने थाने आए विधायक से पूछ लिया था कि वह कौन हैं? इससे नाराज होकर विधायक ने थाने पर समर्थकों के साथ धरना दिया और कांस्टेबल से कहा कि अब वह बताएंगे कि कौन हैं। विधायक के आरोपों के मुताबिक, परतापुरा कस्बे में भूमाफियाओं ने जमीनों पर कब्जा कर रखा है। इसके खिलाफ पुलिस में कई बार रिपोर्ट करवाई जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती क्योंकि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है। माफियाओं के कानून का नामो-निशान मिट चुका है।
ये भी पढ़ें: जयपुर में अवैध मस्जिद निर्माण पर बवाल, नगर निगम ने किया सीज; मुस्लिम समुदाय ने दी आंदोलन की चेतावनी
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
6 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines