Who is Balmukund Acharya: राजस्थान में बीजेपी के चुनाव जीतते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई नए दावेदार भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को नए नया नाम तेजी से उभरा। ये हैं ‘बाबा बवाल’ बालमुकुंद आचार्य…जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने महंत बालमुकुंद पहले ही दिन एक्शन मोड में दिखे।
वह हवामहल के रास्ते में आने वाली मांस की दुकान को बंद कराने पहुंचे तो उन्होंने खुद को ‘बाबा बवाल’ कहा। इस तरह वे योगी बालकनाथ के बाद बीजेपी के लिए सीएम पद की रेस में दूसरे हिंदुत्व चेहरा बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर लगातार चर्चा है। आइए जानते हैं आखिर बालमुकुंद आचार्य कौन हैं…
हाथोज धाम के महंत हैं बालमुकुंद आचार्य
बालमुकुंद आचार्य जयपुर स्थित हाथोज धाम के महंत हैं। वह जहां भी जाते हैं उनके पास गदा होती है। कट्टर हिंदुत्व छवि वाले नेता के कई वीडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे। धार्मिक रूप से हाथोज धाम की भी काफी मान्यता है। यहां दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर है। जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद पिछले 30 साल से यहां सेवा कर रहे हैं। दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में कई नेता-अभिनेता, सभी वर्ग और जाति के लोग माथा टेकने और मन्नत का नारियल बांधने जाते रहे हैं। बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस उम्मीदवार आर आर तिवाड़ी को करीबी शिकस्त दी है। वह 974 वोटों से जीते हैं।
खुद पर भी लग चुके हैं आरोप
बालमुकुंद आचार्य पर खुद मंदिर की जमीन बेचने के आरोप लग चुके हैं। सालभर पहले उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इससे पहले बालमुकुंद का एक बयान तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें जिहाद-अतिक्रमण पर गदा चलाने की बात कही थी।
https://twitter.com/MonuRaj21/status/1731623509695369698
सीएम पद के दावेदार
सियासी जानकारों का कहना है कि बालमुकुंद आचार्य ने सीएम पद की रेस में योगी ‘बालकनाथ’ को टक्कर दे दी है। सांसद रहे बालकनाथ तिजारा से जीतकर आए हैं। वह सोमवार को दिल्ली पहुंच गए थे। जानकारों का यह भी कहना है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए राजस्थान में हिंदुत्व छवि वाले नेता को सीएम पद दे सकता है।
https://twitter.com/Sharvankumarvi1/status/1731649123785543850
हालांकि ये तो देखने वाली होगी कि बीजेपी का क्या दांव रहता है, लेकिन दूसरी ओर वसुंधरा राजे भी पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। सोमवार शाम को उनके घर करीब 30 विधायक पहुंचे थे। सीएम पद पर फैसला एक-दो दिन में हो सकता है।
ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल तेज, कई विधायक पहुंचे सिविल लाइंस
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines