राजस्थान की जालोर पुलिस ने सांचौर इलाके से एक भाविका चौधरी नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि भाविका ड्रग्स की तस्करी करती है। उसके कब्जे से 150 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस ने उसे गुजरात जाने वाली से पकड़ा है। पुलिस ने भाविका को चितळवाना थाना क्षेत्र की सिवाड़ा चौकी के पास से गिरफ्तार किया है।
जानिए कौन है भाविका चौधरी?
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, भाविका चौधरी सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम है। इंस्टाग्राम पर उसके 83 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती है। भाविका सांचोर की ही रहने वाली है। पुलिस को शक है कि उसका सोशल मीडिया नेटवर्क नशा तस्करी के लिए भी इस्तेमाल हो रहा था। अब पुलिस उसके संपर्कों और सोशल नेटवर्क के जरिए चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट की तह तक पहुंचने की तैयारी में है।
“ऑपरेशन मदमर्दन” के तहत भाविका को पकड़ा
इस कार्रवाई को IPS शरण गोपीनाथ कांबले के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन मदमर्दन” के तहत अंजाम दिया गया है। यह ऑपरेशन खासतौर पर नशा तस्करों और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। सांचौर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में भाविका ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया की आड़ में नशे की तस्करी
पुलिस ने भाविका चौधरी के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सभांवना जताई जा रही है कि भाविका चौधरी किसी बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है और सोशल मीडिया की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी रही है।
क्या है एमडी ड्रग्स?
एमडी (मेथेड्रोन) एक सिंथेटिक ड्रग है जो युवाओं में तेजी से फैल रही है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी अत्यंत खतरनाक होती है और इसका उपयोग नशे के लिए किया जाता है। 150 ग्राम एमडी की बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines